घर में ओरियो पुडिंग डेज़र्ट बॉक्स कैसे बनाए। HOMEMADE OREO PUDDING DESSERT BOX

ओरियो तो सबको पसंद आता है , फिर चाहे वो ओरियो आइसक्रीम हो या ओरियो पुडिंग। तो आज हम आपको ओरियो पुडिंग डेज़र्ट बॉक्स बनाना बताएँगे। यह आप बहुत आसानी से घर में बना सकते है। यह आपको बहुत पसंद आएगा। इसे आप बच्चों के लिए बना सकते है। इसे आप किसी पार्टी में भी रख सकते है। हम ऐसे बहुत ही आसान तरीके से तीन लेयर्स में बनाएंगे। जिससे यह प्रेसेंटेशन में भी अच्छा दिखे और खाने में फ्लेवरस भी आए। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और मज़ेदार होता है। तो चलिए इसको बनाना सीखें।

ओरियो पुडिंग बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
हम आपको ओरियो पुडिंग तीन लेयर्स में बनाना बताएँगे , जिससे आपको बनाने में आसानी हो। पहली लेयर ओरियो बिस्कुट की होगी। दूसरी लेयर वाइट चॉक्लेट और कॉर्नफ्लोर की होगी। और तीसरी लेयर चॉक्लेट की होगी। तो चलिए एक नज़र सामग्री पर डालते है।
1 . पहली लेयर :(Cookie Crumbs)
- ओरियो बिस्कुट – 7-8 pieces
- मेल्टेड बटर – 2 tbsp
2 . दूसरी लेयर :(Oreo Pudding)
- कॉर्न फ्लौर – 2 tbsp
- पानी – 1/2 cup
- दूध – 1 cup
- शकर – 1 tbsp
- वाइट चॉक्लेट – 1/4 cup
- कटे हुए ओरियो बिस्कुट – 4 pieces
3 . तीसरी लेयर :(Choclate ganache)
- बारीक़ कटी हुई डार्क चॉक्लेट – 1/2 cup
- हॉट शिप क्रीम – 1/2 cup
- ओरियो बिस्कुट – 1

ओरियो पुडिंग बनाने का तरीका
- सबसे पहले ओरियो बिस्कुट के 7-8 pieces को अच्छे से पीस ले।
- फिर उसे एक बाउल में निकालकर उसमें दो चम्मच पिघला हुआ बटर दाल दे।
- उन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिये और हमारी पहली लेयर तैयार है।
- उसको गिलास में डालकर दस मिनट तक फ्रिज में रख दें।
- फिर एक बाउल में 2 tbsp कॉर्न फ्लौरऔर 1/2 cup पानी डाले।
- अच्छे से मिक्स करे और 1/4 cup बारीक़ वाइट चॉक्लेट काट ले।
- एक बर्तन में एक कप दूध डाले और एक चम्मच शकर डाले।
- मिक्स करिये और 1/4 cup कटी हुई वाइट चॉक्लेट मिला ले।
- मिक्स करके और कॉर्न फ्लौर का मिक्सचर ऐड करे।
- अच्छे से मिक्स करे और गाड़े होने तक पकाते रहिये।
- पकने के बाद उसमें 4pieces कटे हुए ओरियो बिस्कुट ऐड करे।
- मिक्स कीजिये , आपकी दूसरी लेयर तैयार है।
- 1/2 cup बारीक़ कटी हुई डार्क चॉक्लेट ले ,उसमें 1/2 cup हॉट शिप क्रीम ऐड करे।
- उसको स्मूथ होने तक मिलाते रहिये , स्स्प्की तीसरी लेयर तैयार है।
- लेयर्स को गिलास में डालिये और फिर आखरी में उसके ऊपर एक ओरियो बिस्कुट रखदे।
- ओरियो पुडिंग डेज़र्ट बॉक्स तैयार है ,इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दे।
COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये और Yummy के साथ ओरियो पुडिंग डेज़र्ट बॉक्स बनाना सीखे। वीडियो में आपको तीनों लेयर्स अलग -अलग करके अच्छे से समझाई है। ऐसी पुडिंग आपको कहीं भी नहीं मिलेगी और स्वाद में यह बहुत डिलीशियस है। आपको यह आइसक्रीम का भी मज़ा देगा और पुडिंग का भी। आप भी ओरियो पुडिंग डेज़र्ट बनाकर ज़रूर देखे ।
Video credit: Yummy