3 सामाग्री से घर में काजू कतली बनाए। HOMEMADE KAJU KATLI WITH ONLY 3 INGREDIENTS

काजू कतली एक बहुत ही स्वादिष्ट और भारतीय मिठाई है। जब भी त्योहारों का चलन होता है , तोह काजू बर्फी का ज़िक्र ज़रूर होता है। काजू कतली के बिना दिवाली अधूरी रहती है। सबसे ज़्यादा काजू कतली दिवाली पर खाई जाती है। इसको चांदी के वर्क से सजाया जाता है। यह सभी को पसंद आने वाली मिठाई है। यह बाज़ार में बहुत महंगी मिलती है। क्यूंकि यह काजू से बानी बर्फी होती है। हम इसे घर में भी बना सकते है। इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। हम इसे आराम से घर में बना सकते है और हमारे पैसे भी बचेंगे। आज हम आपको घर में सिर्फ तीन सामाग्री से काजू कतली बनाना बताएँगे। जिसमें बिलकुल बाज़ार जैसा स्वाद होगा।

काजू कतली बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
काजू कतली हम सिर्फ तीन सामग्री से बनाएँगे। इसको बनाने के लिए हमें कोई केमिकल या स्पेशल सामान नहीं चाहिए। हम इसे बिलकुल बाज़ार जैसी स्वाद वाली बनाएँगे। यह दिवाली जब आप काजू कतली घर में बनाएँगे , तो खाने में अलग ही मज़ा आएगा। एक नज़र सामाग्री पर डालते है।
- काजू – 250 gm
- शकर – 1/2 cup
- घी – 2 tbsp
- पानी – 1/4 cup
- चांदी का वर्क

काजू कतली बनाने का तरीका
- सबसे पहले 250 ग्राम काजू को मिक्सी में पीस ले।
- पीसने के बाद इसे छान लीजिये और जो बचे उसे फिर से मिक्सी में पीस ले।
- बिलकुल फाइन काजू पाउडर कर लीजिये।
- अब एक कढ़ाई में आधा कप शकर डाले।
- उसमें 1/4 कप पानी ऐड करें।
- इसे तब तक पकाए जब तक शकर मेल्ट नहीं होती।
- चीनी मेल्ट होते ही उसमें काजू पाउडर मिला दे।
- इसे मंडी आंच पर पकने दे और दो चम्मच देसी घी डाल दीजिये।
- इसे चलाते रहे जब तक यह थोड़ा गाड़ा न हो जाए।
- पकने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दे और एक बटर पेपर पर घी लगा ले।
- और उसपर बेटर निकाल लीजिये और स्क्वायर शेप में बेल लीजिये।
- उसपर चंदी का वर्क लगा दीजिये और रेक्टेंगल शेप में काट लीजिये।
- आपकी काजू कतली बन कर तैयार है।

COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये और geetakinnu recipes के साथ स्टेप बय स्टेप सिर्फ तीन चीज़ों से काजू बर्फी बनाना सीखिए। इसमें सिर्फ काजू , शकर , और घी का इस्तेमाल कर काजू कतली बनाना दिखाया है। दिवाली पर आप सब ज़रूर घर में काजू कतली बनाए , घर की बनी मिठाई की बात ही कुछ ओर होगी। आप भी इसे ज़रूर बनाकर देखिएगा।
Video credit: geetakinnu recipes