Beauty VideoHealthHomemadeVideo Kosh

घर में एलोवेरा का फेस पैक कैसे बनाए। HOMEMADE ALOVERA FACE PACK FOR GLOWING SKIN

एलोवेरा जेल हमारे लिए बहुत फ़ायदेमन है। इसके बहुत सारे फायदे है।  इसका रेगुलर यूज़ आपकी स्किन को ग्लो करता है , चेहरे के दाने भी कम करता है और सारी  फेस प्रॉब्लम से छुटकारा देता है। लोग बहुत सारे मेहेंगे कॉस्मेटिक इस्तेमाल करते है फेस प्रॉब्लम के लिए जो वो बाजार से खरीदते है। बल्कि वो इसका इलाज आराम से घर में ही कर सकते है। आप बड़ी आसानी से घर में ही एलोवेरा फेस पैक बना सकते है। और आप एलोवेरा आराम से घर में ही ऊगा सकते है क्योंकि इसे बहुत रखरखाव की आवश्यकता नहीं है और सभी मौसम में  बढ़ता है। एलोवेरा में बहुत सारे ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते है। तो चलिए जानते है की घर मई एलोवेरा फेस पैक कैसे बनाए। 

ALOVERA GEL

 

एलोवेरा फेस पैक के फायदे। BENEFITS OF ALOVERA FACE PACK

  • एलोवेरा फेस पैक आपकी स्किन को ग्लो करता है और ऑइल भी हटा देता है।
  • एलोवेरा जेल आपके दाने हटाने (pimples remove) करता है।
  • आपके आँखों के डार्क सर्कल्स को रिमूव करता है।
  • एलोवेरा जेल में शीतलन गुण होते हैं जो आपके चेहरे की खुजली (itching),रेडनेस को भी कम करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा फेस पैक में बहुत सारे ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते है।
  • यह त्वचा की सूजन को कम करता है और कटने, जलने को रोकता है।
  • यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।

एलोवेरा फेशियल कैसे करे। STEPS FOR ALOVERA FACIAL 

एलोवेरा फेशियल  हम पाँच स्टेप्स में करेंगे। जिससे हमारी स्किन क्लीन होजायेगी और ग्लो करने लगेगी।

  • सबसे पहले एलोवेरा के पेड़ से एलोवेरा काट कर  उसका जेल निकल ले और उसको पीस ले।
  • आपका एलोवेरा पेस्ट/जेल तय्यार है।
  1. Cleansing (सफाई)
  2. Scrubbing (घिसाई करना)
  3. Steaming (भाप लेना )
  4. Face Massage (चेहरे की मालिश)
  5. Face Pack (फेस पैक)
aloe-juice.1
Credit: Internet Image

 1. Cleansing (सफाई)

आवश्यक सामग्री (Ingredients Used):

  1.  एलोवेरा जेल – 2 tbsp
  2. कच्चा दूध – 2 tbsp

क्लीन्सिंग(Cleansin) करने की प्रोसेस

  1. एक बाउल में दो चम्मच  एलोवेरा जेल लें और उसमें दो चम्मच कच्चा दूध डाले।
  2. उसको अच्छे से मिला ले और अपने चेहरे पर लगा ले।
  3. लगाने के बाद दो मिनट तक चेहरे पर मसाज करे।
  4. मसाज के बाद अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले।
cleansing
Image Credit:beautifulhameshablog.com

2. Scrubbing (घिसाई करना)

आवश्यक सामग्री (Ingredients Used):

  1. एलोवेरा जेल – 2 tbsp
  2. चावल का आटा (rice flour) – 1 tbsp
  3. गुलाब जल (rose water)

Scrubbing (घिसाई)करने की प्रोसेस

  1. एक बाउल में एक चम्मच चावल का आटा ले और उसमे दो चम्मच  एलोवेरा जेल ऐड करे।
  2. इसके बाद इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल ले।
  3. इन सबको अच्छे से मिक्स कर ले और चेहरे पर लगा ले।
  4. लगाने के बाद पाँच  मिनट तक चेहरे पर मसाज करे।
  5. मसाज के बाद अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले ,या स्पंज की मदद से साफ़ करें ।
scrubbing
Image Credit:epiphanydermatology.com

3. Steaming (भाप लेना )

  1. एक भगोने में थोड़ा सा पानी गरम कर लीजिये।
  2. फिर गरम पानी और टॉवल की मदद से आप स्टीम लेलिए।
  3. आपको दो मिनट तक स्टीम लेना है।
  4. स्टीम लेने के बाद अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ कर ले।

STEAMING

4. Face Massage (चेहरे की मालिश)

आवश्यक सामग्री (Ingredients Used):

  1. एलोवेरा जेल – 2 tbsp
  2. ग्लिसरीन – 1/2 tbsp
  3. विटामिन इ – 1 capsule

Face Massage (चेहरे की मालिश) करने की प्रोसेस

  1. एक बाउल में दो चम्मच  एलोवेरा जेल लें और उसमें आधा  चम्मच ग्लिसरीन ऐड कर ले।
  2. अब उसमे एक विटामिन इ की कैप्सूल डाल ले और इन सबको अच्छे से मिला ले।
  3. इसको अपने चेहरे पर लगा ले।
  4. लगाने के बाद दस  मिनट तक चेहरे पर मसाज करे।
  5. मसाज के बाद अपने चेहरे को स्पंज से साफ़ कर ले।
FACE MASSAGE
Image Credit:medicalnewstoday.com

5. Face Pack (फेस पैक)

आवश्यक सामग्री (Ingredients Used):

  1. हल्दी – 1 tbsp
  2. एलोवेरा जेल – 2 tbsp

Face Pack (फेस पैक) लगाने की प्रोसेस

  1. एक बाउल में एक चम्मच हल्दी  ले और उसमे दो चम्मच  एलोवेरा जेल ऐड करे।
  2. उसको अच्छे से मिक्स करे और अपनेचेहरे पर लगा ले।
  3. इस्को दस मिनट तक लगाए रखिये और सूखने का इंतज़ार करे।
  4. इसके सूखने के बाद , अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले।
FACE PACK
Image Credit:herzindagi.com

COMPLETE VIDEO TUTORIAL

पूरी वीडियो देखिये और Rinkal Soni के साथ स्टेप बय स्टेप एलोवेरा फेसिअल सीखे। एलोवेरा फेसिअल आपकी त्वचा को साफ़ करेगा ,आपकी स्किन को ग्लो करेगा और स्पॉटलेस स्किन भी बनाएगा। इस वीडियो में आपको पूरी पाँचों प्रोसेस अच्छे से समझ आजायेगी।साथ ही इस वीडियो में आपको Rinkal Soni एलोवेरा के फायदे भी बताएंगी। तो आप भी वीडियो देखिये और एलोवेरा फेसिअल ज़रूर करके देखे।

Video Credit: Rinkal Soni

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button