FoodHomemadeVideo Kosh

सिर्फ 4 चीज़ों से डालगोना कॉफ़ी बनाए। HOMEMADE DALGONA COFFEE

अगर आप डालगोना कॉफ़ी बनाना चाहते है तो इस आर्टिकल को पढ़िए और चार सामग्री से डालगोना कॉफ़ी बनाना सीखिए। यह कॉफ़ी बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होती है। अब आपको कॉफ़ी पीने के लिए कैफ़े जाने की ज़रूरत नहीं है। यह कॉफ़ी बनाना बहुत ही आसान है और इसे आराम से घर में बना सकते है। जैसा की आप जानते हैं लॉकडाउन में इसका ट्रेंड भी चला था। अगर आपके पास इंस्टेंट कॉफ़ी, दूध, पानी और शकर है तो आप इसे बना सकते है। यह बहुत फ्लफी और स्ट्रांग बनती है। इसे व्हिप्पड कॉफ़ी और फ्लफी कॉफ़ी भी कहा जाता है। डालगोना कॉफ़ी साउथ कोरिया की डालगोना कैंडी से प्रेरित है। 

whipped-coffee
Image credit: vegrecipesofindia.com

डालगोना कॉफ़ी बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री 

डालगोना कॉफ़ी बनाने के लिए आपको सिर्फ चार चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी। चलिए एक नज़र इसकी सामाग्री पर डालते है।

  1. इंस्टेंट कॉफ़ी – 2 tbsp
  2. शकर – 2 tbsp
  3. गरम पानी – 2 tbsp
  4. दूध – 1/2 cup
-dalgona-coffee-ingredients
Image credit: freepik.com

डालगोना कॉफ़ी बनाने का तरीका 

  1. एक बाउल में दो चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी, शकर और गरम पानी डालें।
  2. इन सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  3. इन्हें मिक्स करते रहे जब तक यह गाड़ा और क्रीमी ना हो।
  4. आप इसे इलेक्ट्रिक मिक्सर से भी मिक्स कर सकते है और व्हिसक से भी।
  5. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और क्रीमी बना ले।
  6. फिर एक गिलास में तीन आइस क्यूब डालिए।
  7. उसमें 3/4 गिलास दूध डाल लें और बाकि व्हिप्पड क्रीम ऐड करें।
  8. ऊपर से अच्छी तरह से उसमें जो व्हिप्पड क्रीम बनाया था वो डाल दे।
  9. आपकी डालगोना कॉफ़ी बन कर तैयार है।
  10.  पीने से पहले कॉफ़ी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
dalgona coffee
Image credit: 4sonrus.com

COMPLETE VIDEO TUTORIAL

पूरी वीडियो देखिये और स्टेप बय स्टेप डालगोना कॉफ़ी बनाना सीखें। यह कॉफ़ी बनाना बहुत ही आसान होती है, इसे बच्चे भी बना लेते हैं। यह एक स्वादिष्ट और स्ट्रांग कॉफ़ी होती है। आप भी इसे बना कर देखिए।

Video credit: The Cooking Foodie

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button