FitnessHealthVideo Kosh

कीजिए 5 चीज़ें सर्दी में स्वस्थ रहने के लिए। HEALTHY WINTER HABITS

इस आर्टिकल में जानिए सर्दी में स्वस्थ रहने के उपाय। जैसे की सर्दी में सबको अपना ध्यान रखना चाहिए। सर्दी के मौसम में सबको ठण्ड और बिमारियों से बचना चाहिए। खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों का ज़्यादा ध्यान रखना होता है। सर्दी में अक्सर लोग बीमार हो जाते है, वो अपनी अच्छी तरह से केयर नहीं करते। उन्हें समझ नहीं आता की सर्दियों में कैसे रहना चाहिए। तोह इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए हमें सर्दी में क्या -क्या करना चाहिए, जिससे हमारी सर्दियाँ अच्छी और स्वस्थ बीतें।

winter
Image credit: coloradononprofitinsurance.org

5 Habits to stay Healthy in Winters

यह पाँच आदतें आपको सर्दी में स्वस्थ रखेंगी। यह आदतें सबके लिए ज़रूरी हैं, हमें इन्हें अपना ना चाहिए। जैसे अच्छे से नींद लेने से लेकर, स्वस्थ खाने और व्यायाम करने तक, ऐसी कई चीज़ें हैं जो आप स्वस्थ रहने के लिए कर सकते हैं।

1. EAT HEALTHY (स्वस्थ भोजन )

सर्दी के मौसम ऐसा खाना खाएं जो विटामिन सी से भरपूर हो। जिससे आपके शरीर का इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग और हेअल्थी रहे। हमें साइट्रस फ्रूट्स, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, आदि खाना चाहिए। हमें ठंड में फ्रेश सीज़नल फल और सब्ज़ियाँ भी खाना चाहिए। 

fruits
Image credit: thenews.com.pk

 2. SLEEP WELL (अच्छी नींद )

एक इंसान को एवरेज 6-8 घंटे की नींद ज़रूरी होती है। अच्छे से नींद लेना हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है, जिसमें शरीर को आराम और रिकवर होने का समय मिलता है। अच्छी नींद लेने से हमारे इम्युनिटी सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है और हम स्वस्थ रहते है।

sleep
Image credit: irishtimes.com

3. TAKE VITAMIN D (विटामिन डी लें )

जैसा की आप सब जानते है की सर्दियों में विटामिन डी बहुत ज़रूरी होती है और ज़्यादातर ठण्ड में विटामिन डी की कमी आम बात होती है। हम सबको विटामिन डी लेना चाहिए। यह हमारे शरीर को गरमाहट पहुंचाता है, विटामिन डी हमारी हड्डियों के लिए भी ज़रूरी होता है। इसका उत्पादन शरीर में तब होता है जब हम डायरेक्ट सूरज के संपर्क में हों।

vitamin d
Image credit: theactivetimes.com

4. EXERCISE (व्यायाम)

व्यायाम करना बहुत महत्वपूर्ण है। थोड़ी देर के लिए ही सही पर हमें 15-20 मिनट के लिए एक्सरसाइज़ करना चाहिए, बाहर निकलें, थोड़ी देर टहलें और ठंडे मौसम का आनंद लें। एक्सरसाइज़ सबसे अच्छी स्वस्थ आदतों में से एक है और यह आपको सर्दियों के दौरान मज़बूत और स्वस्थ रखेगा।

exercise
Image credit: wellworksforyou.com

5. STRESS LESS (स्ट्रेस रिलीज़ )

हमें स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए। स्ट्रेस लेने से आपकी तबियत ख़राब हो सकती है। डॉक्टर्स का भी कहना है की स्ट्रेस या तनाव के कारण आपको फ्लू और सर्दी अपनी चपेट में लेता है। स्ट्रेस कम करने के लिए अपने शरीर को आराम दे, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, थोड़ी देर अकेले रिलैक्स करें, आदि। स्वस्थ रहें और स्ट्रेस से बचें

stress
Image credit: goodhealth.co.nz

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button