FoodHomemadeVideo Kosh

जानिए घर में डोनट कैसे बनाए। HOMEMDAE DOUGHNUT RECIPE

इस आर्टिकल में हम आपको घर में डोनट बनाना सिखाएंगे। डोनट एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। इसे बच्चे बहुत पसंद करते है। यह एक स्वीट डिश होती है। यह ज़्यादातर बेकरी पर मिलती और बनती है। लोग सोचते है इसे बनाना बहुत मुश्किल होता है , पर एसा नहीं है। डोनट आप आसानी से घर में बना सकते हो , इसे बनाने के लिए आपको परफेक्शन की भी ज़रूरत नहीं है। डोनट बहुत तरीके के होते है। आज हम फ्राई डोनट बनाएँगे। यह खाने में बहुत सॉफ्ट और टेस्टी होता है।  अब आपको बाहर से डोनट खरीदने की ज़रूरत नहीं है , आप अपनी मर्ज़ी का डोनट घर में बना सकते है। इसे आप अच्छे से डेकोरेट भी कर सकते है और फ़्लवोरस भी दे सकते है।

Yeasted-Donuts
Image credit: chefsteps.com

डोनट बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री 

हम आपको बिना यीस्ट और बिना अंडे का डोनट बनाना बताएंगे। एक नज़र डोनट बनाने की सामाग्री पर डालते है।

  1. मैदा – 2.5 cup
  2. पिसी शकर – 1/4 Cup
  3. बेकिंग पाउडर – 3/4 Tsp
  4. बेकिंग सोडा – 1/2 Tsp
  5. दूध – 1/2 Cup
  6. विनेगर – 2 Tsp
  7. पानी – 2-3 Tsp
  8. बटर – 2 Tbsp
  9. नमक
  10. तेल

टॉपिंग के लिए :

  1. डार्क चॉक्लेट – 1/2 Cup
  2. वाइट चॉक्लेट – 1/2 Cup
  3. स्प्रिंकल्स

donut ingredients

Image credit: thespruceeats.com

डोनट बनाने का तरीका 

  • एक बाउल में 2.5 कप मैदा ,1/4 कप पीसी शकर , 3/4 चम्मच बेकिंग पाउडर और 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा डाले।
  • इन्हें अच्छे से मिला कर आधा कप दूध और दो चम्मच विनेगर ऐड करें।
  • मिक्स कीजिए और एक चुटकी नमक , 2-3 चम्मच पानी मिला लीजिए। 
  • आटे को अच्छे से गूंद लीजिये और दो चम्मच बटर डालिए।
  • आटे को गुंदिये और एक घंटे के लिए ढक कर छोड़ दिए।
  • एक घंटे बाद लोई लीजिए और उससे बैल लीजिए।
  • किसी गोल चीज़ की मदद से डोनट का शेप काट लीजिए।
  • फिर कड़ाई में डोनट को मिडीयम गैस पर तल लीजिए
  • अब डार्क चॉक्लेट और वाइट चॉक्लेट को मेल्ट करलिए।
  •  डोनट को चॉक्लेट में दिप कीजिये और उसपर स्प्रिंकल्स डाल दिए।
  • आपका टेस्टी डोनट बन कर तैयार है।
donut-recipe
Image credit: tornadoughalli.com

COMPLETE VIDEO TUTORIAL

पूरी वीडियो देखिये और डोनट बनाने की रेसिपी सीखें। डोनट एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। यह स्वीट डिशेस में गिनी जाती है। यह खाने में बहुत ही नरम और टेस्टी होता है। इस वीडियो में हम आपको बिना यीस्ट और बिना अंडे के डोनट बनाना बताया है। आप भी यह रेसिपी ज़रूर ट्रय करके देखिये और घर में डोनट बनाइए।

Video credit: The Terrace Kitchen

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button