120 सेकंड के अंदर नींद आने का तरीका । SLEEP EXERCISE

नींद आना हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है और उस नींद का सही समय पर आना ओर भी ज़्यादा ज़रूरी होता है। नींद ना आने पर इंसान बेचैन रहता है और उसके शरीर को सही तरह से आराम नहीं मिलता। जब हम रात में सोने जाते है और नींद नहीं आती, फिर हम बार-बार सोने की कोशिश करते है जिससे हम डिस्टर्ब होते है।क्यूंकि सोने की ज़्यादा कोशिश आपके दिमाग को जगाए रखती है और जब आपका दिमाग नहीं सो पाता तो बॉडी भी नहीं सो पाती। कुछ लोग बिस्तर पर लेटते ही गहरी सोच में डूब जाते है, या पुरानी बाते सोचने लगते है , जिससे उनकी नींद गायब हो जाती है। इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए जल्दी सोने का तरीका , जिससे आपको 120 सेकंड के अंदर नींद आजाएगी।

हम आपको जल्दी नींद आने के तीन तरीके बताएँगे। जिसमें आप 10 सेकंड, 60 second और 120 सेकंड के अंदर सो सकते है।

1. 10 सेकंड में कैसे सोयें
10 सेकंड में सोना नामुमकिन लग रहा है, पर ऐसा हम कर सकते है। सोने के लिए आपको पुरे 120 सेकंड का समय ही लगेगा पर आखरी के 10 सेकंड इसमें सबसे महतपूर्ण है क्यूंकि इन्हीं 10 सेकंड में आप सो जायेंगे। इस मेथड को मिलिट्री मेथड कहते है।

Military Method
यह मिलिट्री मेथड यूनाइटेड स्टेट्स नेवी प्री -फ्लाइट स्कूल में बनाया गया है। जिससे पायलट्स को दो मिनट के अंदर नींद आजाए। यह मेथड को अपनाने के लिए आपको बहुत प्रैक्टिस की ज़रूरत होगी। कम से कम आपको 6 हफ्तों की प्रैक्टिस लगेगी और यह आपकी हैबिट में आजायेगा।
The military sleep method
- अपने मुँह को और उसके अंदर के मसल्स को रिलैक्स या आराम दें।
- अपने कन्धों पे से टेंशन छोड़ें और अपने शरीर के साइड से ड्राप कर दें।
- अपनी थाइस और पैरों को आराम देकर अपनी छाती को आराम दें।
- एक रिलैक्स सीन के बारे में सोचे और दिमाग को आराम दें।

2. 60 सेकंड में कैसे सोयें
4-7-8 ब्रीथिंग मेथड आपको 60 सेकंड में सोने में मदद करेगा। इस मेथड में मैडिटेशन और विसुअलिज़शन दोनों साथ में काम करती है।

4-7-8 Breathing Method
- इस मेथड को करने के लिए अपनी ज़ुबान को ऊपर वाले दातों के पीछे रखे। अपने होंठों को पर्स दें और अपनी जीभ को पूरे समय तक ऐसे ही रखें।
- अपने मुँह से सांस छोड़ते हुए एक वूशींग साउंड करें।
- अपने होंठ बंद करें, अपनी नाक के माध्यम से चुपचाप सांस अंदर लें और मन में चार तक गिने।
- 7 सेकंड के लिए अपनी सांस को रोके, 8 सेकंड के लिए एक वूश साउंड के साथ साँस छोड़ें।
- ब्रीथिंग तकनीक करते हुए ज़्यादा अलर्ट नहीं रहे।
- इसको चार बार रिपीट करें। आराम करें और अपने शरीर को सोने दें।

3. 120 सेकंड में कैसे सोयें
अगर ऊपर के दोनों मेथड से आपको नींद नहीं आए, तो यह मेथड तरय करे।
Try to stay awake Method
अपने आप को जागते रहने के लिए कहना सो जाने का एक आसान तरीका हो सकता है। नींद के मुद्दों से पीड़ित लोगों के लिए, सोने के लिए कड़ी मेहनत करने से चिंता बढ़ सकती है और उन्हें नींद न आने दे सकती है। अपने आप को जगाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने से आप दो मिनट से भी कम समय में सो सकते हैं।
