पिम्पल्स को दूर करने का तरीका। HOW TO REMOVE PIMPLES

आजकल पिम्पल्स होना तो आम बात है। पिम्पल्स और एक्ने प्रॉब्लम तो सभी को होती है , खासकर टीनएजर्स को। टीनएजर्स इसको छुपाने की भी कोशिश करते है। वह चाहते है की उनका चेहरा साफ़ दिखे , उसपर कोई दाने या धब्बे ना हो। पिम्पल्स को हटाने के लिए वह उसको फोड़ते है , रब करते है और मेकअप से भी छुपाने की कोशिश करते है। इससे सिर्फ पिम्पल्स छुपते है उनका धब्बा नहीं जाता। हमें पिम्पल्स डर्ट , डेड स्किन सेल्स और हार्मोनल चेंज, के कारण भी होते है। तो हम आपको बताएँगे की घर में पिम्पल्स का ट्रीटमेंट कैसे करें। हम आपको पिम्पल्स ट्रीटमेंट तीन स्टेप्स में बताएँगे। तो चलिए शुरू करते है।

पिम्पल ट्रीटमेंट कैसे करे। STEPS FOR PIMPLE TREATMENT
पिम्पल ट्रीटमेंट हम तीन स्टेप्स में करेंगे। यह तीनों स्टेप्स बहुत ही आसान है , जो हम खुद घर में कर सकते है। यह स्टेप्स फॉलो करिये और पिम्पल्स को दूर करिये।
- Steaming (भाप लेना )
- Cleaning & Moisturizing (सफाई और मॉइस्चराइजिंग )
- Spot Treatment (स्पॉट ट्रीटमेंट )

1. Steaming (भाप लेना )
- एक बर्तन में थोड़ा सा गरम पानी लीजिये और एक टॉवल।
- फिर अपने चेहरे को बर्तन के पास लेजाकर टॉवल से ठक लें।
- और थोड़ी देर स्टीम (भाप) लीजिये।
- स्टीम की वजह से हमरे पोर खुल जाएंगे।
2. Cleaning & Moisturizing (सफाई और मॉइस्चराइजिंग )
आवश्यक सामग्री (INGREDIENTS USED):
- Rose water (गुलाब जल )
- Cotton Ball (रुई )
क्लीनिंग (Cleaning) करने की प्रोसेस
- एक बाउल में थोड़ा सा गुलाब जल लीजिये।
- उसमें रुई को डिप करिये।
- अपने पुरे चेहरे पर रुई को फेर लीजिये अच्छे से।
- इससे हमारे पुरे चेहरे का ऑइल निकल जायेगा।

मॉइस्चराइजिंग (Moisturizing ) करने की प्रोसेस
- अपने हाथों पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लीजिये।
- उसे अपने पुरे चेहरे पर लगा लीजिये और ज़्यादा रब नहीं करे।
- इसको कुछ देर के लिए लगे रहने दे , जब तक यह सूख नहीं जाता।
- मॉइस्चराइजिंग के बाद दो घंटे तक हमे चेहरे पर कुछ नहीं लगाना।

3. Spot Treatment (स्पॉट ट्रीटमेंट )
आवश्यक सामग्री (INGREDIENTS USED):
- मुल्तानी मिटटी – 1 tbsp
- हल्दी – 1 tsp
- शहद – 1/2 tsp
- गुलाब जल – 1 tbsp
Spot Treatment (स्पॉट ट्रीटमेंट ) करने की प्रोसेस
- एक बाउल में इन सारी चीज़ों को अच्छे से मिला ले।
- मिला कर एक पेस्ट बना लीजिये।
- हमारा फेस पैक तैयार है।
- इस पेस्ट को आप पिम्पल्स के ऊपर लगा ले।
- याद रखिये आपको इसे अपने पुरे चेहरे पर नहीं लगाना।
- सुबह उठकर आप अपने मुँह को धो लीजिये।
- आपके पिम्पल्स में काफी फरक आजाएगा।

COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये , स्टेप बय स्टेप पिम्पल्स ट्रीटमेंट देखिये और फॉलो करें। इससे आप घर में एक रात में पिम्पल का इलाज कर सकते है। इस वीडियो में स्पॉट ट्रीटमेंट के दो ऑप्शन है , आप दोनों देख सकते है और उसके हिसाब से जो आपको आसान लगे वो कीजिये। इस वीडियो में हमने यह भी बताया है की पिम्पल्स को होते है और इसका इलाज कैसे करें। तो वीडियो ज़रूर देखिये और पिम्पल्स को दूर करने का तरीका जानिए।
Video credit: Anaysa