घर में पैनकेक बनाने का तरीका। HOMEMADE PANCAKES

पैनकेक बनाना बहुत ही आसान होता है। पैन केक एक तरह से मीठा ब्रेड होता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और नरम होता है। इसे आप सुबह नाश्ते में या फिर स्नैक्स की जगह खा सकते है। पेनकेक्स बच्चों को बहुत पसंद आते है। इसको बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता। पैनकेक को आप शहद और बटर के साथ सर्व कर सकते है। पेनकेक्स बहुत तरह के होते है , जैसे – मैंगो पैनकेक , बनाना पैनकेक , आदि। इसमें आप अपनी पसंद के फ्लैवरस डाल सकते है। बहार के देशों में पैनकेक एक मीठा पकवान होता है और वह इसे खाने के बाद खाते है। चलिए देखते है पैनकेक कैसे बनता है।

पैनकेक बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
पैनकेक बनाने का तरीका अलग है , लेकिन इसमें सारी कॉमन चीज़ें ही डलती है। इसको शहद और बटर के साथ खाया जाता है। इसमें फ्रूट्स के फ़्लेवरस होते है। यह खाने में मीठी और सॉफ्ट होती है। चलिए एक नज़र सामाग्री पर डालते है।
- मैदा – 1 cup
- शकर – 2 tbsp
- बेकिंग पाउडर – 2 tsp
- नमक – 1 tsp
- दूध – 1 cup
- अंडा – 1
- तेल – 2 tbsp

पैनकेक बनाने का तरीका
- एक बाउल में एक कप मैदा डाल दे।
- उसमें दो चम्मच शकर और बेकिंग पाउडर ऐड करें।
- एक चम्मच नमक डाल दे और मिक्स कर ले।
- मिक्स करने के बाद एक कप दूध दाल दे।
- फिर दूसरे बाउल में अंडा फोड़ के अच्छे से फैट ले।
- अंडे को भी उसी में डाल दे और दो चम्मच तेल भी ऐड कर ले।
- इन सबको अच्छे से मिक्स करके स्मूथ बेटर बना लीजिये।
- फ्राइंग पैन को मंदी आंच पे गरम करे और उसपे बेटर डाल दे।
- उसको थोड़ा पकने दे और जैसे ही ब्राउन कलर आए गैस ऑफ कर दे।
- आपका पैनकेक तैयार है , इसे शहद और बटर के साथ सर्व करें।

COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये और Allrecipes के साथ स्टेप बय स्टेप पैनकेक बनाना सीखिए। पैनकेक बहुत ही आसानी से बन जाता है। यह सिर्फ 15 मिनट में पक कर तैयार हो जाता है। इसको बनाने के लिए आपको कोई स्पेशल सामाग्री की भी ज़रूरत नहीं है। आप इसे सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में खा सकते है। यह टेस्ट में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आपको इसे बनाकर ज़रूर देखना चाहिए।
Video credit: Allrecipes