3 सामाग्री से चॉक्लेट आइसक्रीम बनाए। Homemade Chocolate Ice Cream Recipe

आइसक्रीम का नाम सुनते ही लोगों के मुँह में पानी आजाता है। आइसक्रीम सभी लोगों को बहुत पसंद आती है। यह बहुत ही स्वादिष्ट, ठंडी, और टेस्टी होती है। आइसक्रीम के बहुत सारे फ़्लवोरस होते है, लेकिन सबसे ज़्यादा पसंदीदा फ्लेवर चॉक्लेट होता है। बच्चों को भी चॉक्लेट आइसक्रीम बहुत अच्छी लगती है। इसमें आइसक्रीम के साथ चॉक्लेट का भी फ्लेवर आता है और चोको चिप भी डले होते हैं। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ तीन चीज़ों से चॉक्लेट आइसक्रीम बनाना बताएँगे। आपको इसको बनाने के लिए आइसक्रीम मशीन की भी ज़रुरत नहीं है। आप इसे आराम से खुद घर में बना सकते है।
Image Credit: thespruceeats.com
चॉक्लेट आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
चॉक्लेट आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। इसे हम सिर्फ तीन सामाग्री से बनाएँगे। तो चलिए एक नज़र सामाग्री पर डालते है।
- हैवी क्रीम – 2 cups
- स्वीट कंडेंस्ड मिल्क – 1 can
- कोका पाउडर – 1/2 cup

चॉक्लेट आइसक्रीम बनाने का तरीका
- एक बाउल में दो कप ठंडा हैवी क्रीम डालें।
- इलेक्ट्रिक मिक्सर या व्हिसक से अच्छे से मिक्स कीजिये।
- इसे अच्छे से मिक्स करके स्मूथ व्हिप्पड क्रीम बना लीजिए।
- फिर इसमें एक कैन स्वीट कंडेंस्ड मिल्क ऐड कीजिये।
- आखिरी में आधा कप कोका पाउडर मिला लीजिए।
- इन सबको अच्छे से इलेक्ट्रिक मिक्सर से मिक्स कर दें।
- मिक्स करके चॉक्लेट पेस्ट बना लीजिए।
- बनने के बाद डिब्बे में भर कर फ्रिज में रख दें।
- आइसक्रीम को कम से कम 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दिए।
- आपकी चॉक्लेट आइसक्रीम बन कर तैयार है।


COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये और The Cooking Foodie के साथ स्टेप बय स्टेप तीन सामाग्री से चॉक्लेट आइसक्रीम बनाना सीखें। आइसक्रीम बड़ी आसानी से घर में ही बन जाती है। आप भी इसे ज़रूर बना कर देखिए।
Video credit: The Cooking Foodie