FoodHomemadeVideo Kosh

घर में चॉकलेट केक बनाने का तरीका। HOMEMADE CHOCLATE CAKE WITH 3 INGREDIENTS

केक तो सबको अच्छा लगता है और हर छोटे इवेंट में केक ज़रूर होता है। लॉक डाउन में केक बनाने का ट्रेंड चल रहा था। लोग घर में कैद थे और कोई भी केक खरीदने बहार नहीं जा सकता। ऐसे में ज़्यादातर सभी ने घर में केक बनाना शुरू करदिया। तो हम आपको बहुत आसानी से केक बनाना बताएंगे।  जिसमें सिर्फ तीन इंग्रेडिएंट्स होंगे और आपका केक बिलकुल बाज़ार जैसा बनाएगा। हम चॉक्लेट केक बनाएँगे , वो भी बिना ओवन और अंडे का। यह टेस्ट में बहुत स्वादिष्ट होगा। अपने हाथों से बने केक की बात ही कुछ ओर होगी। इसे आप किसी की बर्थडे में भी बना कर गिफ्ट के तौर पर लेजा सकते है। अपने परिवार के किसी सदस्य की बर्थडे पर भी बना सकते है। तो चलिए देखते है की घर में केक कैसे बनाए।

CHOCLATE CAKE
Image credit: myflowertree.com

चॉकलेट केक बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री

हमें चॉकलेट केक बनाने के लिए सिर्फ तीन सामाग्री की ज़रूरत पड़ेगी। आप इसमें कुछ चीज़ें डेकोरेशन के लिए ऐड कर सकते है। यह केक बिलकुल एग ललेस केक है और इसे बनाने के लिए ओवन की भी  ज़रूरत नहीं है। एक नज़र इसकी सामाग्री पर दाल ते है।

  1. बचे हुए बिस्किट्स – 2 Cup
  2. दूध – 1 Cup
  3. बेकिंग सोडा – 1/2 Tsp
  • चॉकलेट गेनेच (optional)
  • श्रेडेड चॉकलेट  (optional)
cake
Image credit: foodnetwork.com

चॉकलेट केक बनाने का तरीका

  1. एक कुकर में तेल लगाकर बटर पेपर रख दे और उसपर भी तेल लगा ले।
  2. दो कप बचे हुए बिस्किट्स लीजिये और उसे पीस ले।
  3. पीसने के बाद उसमें एक कप दूध मिलाए और उसे फिर मिक्सर में चलाए।
  4. चॉकलेट पेस्ट बन जायेगा , उसे एक बाउल में ट्रांसफर कर दे।
  5. इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच दूध ऐड करे।
  6. इन सबको अच्छे से मिक्स कर ले और कुकर में डाल दे।
  7. कुकर को तवे पर रख कर ढक दे और मंदी आंच पर 40 मिनट पकने दे।
  8. पकने के बाद उसे प्लेट म,में निकल लीजिए और बटर पेपर हटा दे।
  9. केक के ऊपर चॉकलेट गेनेच और श्रेडेड चॉकलेट डाल दीजिए।
  10. आपका चॉकलेट केक तैयार है।

    choclate truffle
    Image credit: bbcgoodfood.com

COMPLETE VIDEO TUTORIAL

पूरी वीडियो देखिये और Bristi Home Kitchen के साथ स्टेप बय स्टेप चॉकलेट केक बनाना सीखिए। आपको सिर्फ तीन इंग्रेडिएंट्स की मदद से केक बनाना बताएँगे। यह चॉक्लेट ट्रफल केक की रेसिपी देख कर आप केक आराम से घर पर बना सकते है। यह केक दिखने में जितना अच्छा लग रहा है , खाने में उससे भी अच्छा है। बिना ओवन के आप भी केक बना कर ज़रूर देखिए।

Video credit: Bristi Home Kitchen

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button