10 हाई प्रोटीन फूड्स जो आपको जानना चाहिए। 10 HIGH PROTEIN FOODS YOU SHOULD KHOW

एक आदमी को रोज़ 55 ग्राम प्रोटीन की ज़रूरत होती है और एक औरत को रोज़ 46 ग्राम प्रोटीन की ज़रूरत होती है । प्रोटीन आपकी बॉडी के सारे टिश्यू रिपेयर और मेन्टेन करने में मदद करता है। प्रोटीन बच्चों की विकास (ग्रोथ) के लिए आवश्यक होता है। प्रोटीन आपको बेल्ली फैट और वज़न घटाने में भी मदद करता है। यह आपके मसल्स को भी बनाता है और आपके शरीर में ताकत बड़ाता है। हाई प्रोटीन डाइट आपके ब्लड प्रेशर लो रखता है और डायबिटीज़ से भी लड़ने में मदद करता है। तो आज हम आपको बताएंगी की हमें कौन सी ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जो हमें भरपूर प्रोटीन और एनर्जी देगा।

10 HIGH PROTEIN FOODS
हम आपको दस सबसे हाई प्रोटीन फूड्स बताएँगे , जो आपको ज़रूर खाना चाहिए। जिससे आपको सबसे ज़्यादा प्रोटीन मिलेगा। हमें मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन की सख्त ज़रूरत होती है।
1. चिकन (CHICKEN)
नॉन – वेज में चिकन में सबसे ज़्यादा प्रोटीन होता है। इसमें 31 ग्राम प्रोटीन होता है। यह सबसे तेज़ी से मसल्स बनता है। चिकन में आपको 165 एनर्जी कैलरीज़ भी मिलती है। रोस्टेड चिकन में आपको सबसे ज़्यादा प्रोटीन की मात्रा मिलती है।

2. मीट (MEAT/BEEF)
मीट से भी आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसमें 26 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर कोई अंडर वेट वाला इंसान हो और वो रोज़ मीट खाये , तो उसका वज़न पांच किलो तक बड़ सकता है। इससे आपको 175 कैलरीज़ भी मिलती है।

3. चीज़ (CHEESE)
चीज़ से आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है। लेकिन चीज़ में फैट की मात्रा ज़्यादा होती है। जैसे 100 ग्राम चीज़ में आपको 33 ग्राम फैट भी मिलेगा। इसमें आप पनीर को भी खा सकते है। चीज़ में कैलरीज़ बहुत कम होती है। चीज़ से आपको कैल्शियम और नुट्रिएंट्स भी मिलते है।

4. सेइतन (SEITAN)
सेइतन से आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। यह गेहूँ से बनाया जाता है। वेजेटेरियन लोगों के लिए सेइतन सबसे अच्छा होता है। उन्हें सबसे ज़्यादा प्रोटीन इसी से मिलता है। यह फैट में भी कम होता है और इसमें ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल होता है।

5. सैलमन फिश (SALMON FISH)
सैलमन फिश से आपको 22 ग्राम प्रोटीन मिलता है और 206 कैलरीज़ एनर्जी भी मिल जाती है। इससे आपको 12 ग्राम फैट भी मिलता है , जो कुछ लोगों के लिए फ़ायदेमं भी है। फिश भी एक अच्छा प्रोटीन सोर्स है। इसे बॉडी बिल्डर्स भी काफी लेते है।

6. बीन्स (BEANS)
बीन्स में 21 ग्राम प्रोटीन होता है। बीन्स में प्रोटीन के अलावा फाइबर और ढ़ेर सारे नुट्रिएंट्स भी होते है। बीन्स आपको हेअल्थी भी रखते है। हमें बीन्स ज़रूर खाना चाहिए। बीन्स अलग अलग तरह की होती है जैसे -राजमा , दालें , मटर , आदि।

7. दही (YOGHURT)
दही में आपको फैट और प्रोटीन दोनों ज़्यादा मात्रा में मिलते है। दही में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। दही में बहुत सारे नुट्रिएंट्स होते है , क्यूंकि यह दूध से बनता है। यह दूध से भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इससे आपको कैल्शियम मिलता है और यह वज़न घटाने में भी काम आता है।

8. टोफू (TOFU/PANEER)
टोफू एक तरीके से पनीर ही कहलाता है। टोफू से आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह आप कच्चा भी खा सकते है। यह बहुत नरम और खाने में अच्छा होता है। कैलरीज़ कम होते है , आयरन और कैल्शियम ज़्यादा होते है। यह स्वीट डिश में भी डालता है।

9. अंडे (EGG)
एक अंडे से आपको 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। एग वाइट में सबसे ज़्यादा प्रोटीन रहता है , 75 % प्रोटीन एग वाइट से ही मिलता है। अंडे की पिलक में फैट होता है। बॉईल एग खाने से हमें लग भग सारे नुट्रिएंट्स और बहुत सारे विटामिन्स मिलते है। हमें नाश्ते में अंडे ज़रूर खाना चाहिए। यह हमारे मसल्स बिल्ड करता है।

10. दूध (MILK)
दूध से हमें 3.4 ग्राम प्रोटीन मिलता है। आप अगर एक दिन में एक लीटर दूध पीते हैं , तो आपको 36 ग्राम प्रोटीन इसी से मिल जाता है। दूध से हमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है। यह हमारी हड्डियों को मज़बूत बनता है। दूध से आपको 149 कालरिज मिलती है। दूध हम सबकी सेहत के लिए अच्छा होता है। हमें रोज़ दूध पीना चाहिए।

COMPLETE VIDEO TUTORIAL
पूरी वीडियो देखिये और अच्छे से जानिए की हमें कौन सी चीज़ों से सबसे ज़्यादा प्रोटीन मिलता है। इस वीडियो में आपको यह भी पता चलेगा की किस खाने से कितनी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। हमें बॉडी और मसल्स बनाने के लिए यही चीज़ों से प्रोटीन लेना चाहिए। बाज़ार से महंगा प्रोटीन खरीदकर नहीं खाना चाहिए। वीडियो देखें और टॉप 10 हाई प्रोटीन फूड्स जानिए।
Video credit: NVC Factskart